



बडवाह – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में 20 नंवम्बर को बोदरली में प्रवेश के साथ होगा।तथा यह यात्रा 22 नंवम्बर को बुरहानपुर जिले,24 नवम्बर को खंडवा जिले के बाद 24 नवम्बर को खरगोन जिले के खेरदा ग्राम में प्रवेश करेगी।
मध्यप्रदेश में प्रवेश 20 नंवम्बर को होगा—–भारत जोड़ो यात्रा के जिला मीडिया मीडिया प्रभारी नवरत्न मल जैन ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिला समन्वयक नरेंद्र पटेल एवम विधानसभा समन्वयक नीलेश रोकड़िया से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में प्रवेश 20 नंवम्बर को होगा। 21 नंवम्बर को यात्रा का ब्रेक रहेगा।22 नंवम्बर को बुरहानपुर के निम्बोला में रात्रि विश्राम होगा।23 नंवम्बर को यात्रा खंडवा जिले के रुस्तमपुर पहुंचेगी जहा यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।24 नंवम्बर को भारत जोड़ो यात्रा का खरगोन जिले के खेरदा में प्रवेश होगा।
25 नंवम्बर को बडवाह विधानसभा में प्रवेश
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 25 नंवम्बर को खेरदा से बडवाह विधानसभा क्षेत्र के भानभरड़ में प्रवेश करेगी जहा यात्रा का सुबह का भोजन एवम दोपहर का विश्राम होगा।भानभरड़ से भारत जोड़ो यात्रा दोपहर बाद सनावद आएगी जहा राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करेंगे।यहां से यात्रा मोरटक्का आएगी जहा से पहले राहुल गांधी ओंकारेश्वर दर्शन करेंगे तथा रात्रि विश्राम मोरटक्का के निर्धारित स्थल पर होगा।
नर्मदा दर्शन एवम पूजन करने के बाद बडवाह शहर में प्रवेश करेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा के सह समन्वयक एवम सन्त समागम समन्वयक अनिल राय ने बताया कि 26 नवम्बर को निर्धारित विश्राम स्थल से रवाना होकर राहुल गांधी मोरटक्का स्थित जैन धर्मशाला आएंगे जहा निमाड़ की पावन भूमि पर स्थित पूज्य संत महात्माओं के दर्शन करने के बाद संत समागम करेंगे।सन्त समागम के बाद संतो के साथ राहुल गांधी मोरटक्का नर्मदा पुल से नर्मदा दर्शन एवम पूजन करने के बाद नावघाट खेड़ी के रास्ते सुबह 8 बजे के लगभग बडवाह शहर में प्रवेश करेंगे।
27 नवम्बर को रात्रि विश्राम चोरल में होगा।
भारत जोड़ो यात्रा का बडवाह में निमाड़ी,आदिवासी संस्कृति के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। बडवाह विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों ने यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां की हुई है।बडवाह में इंदौर इच्छापुर हाइवे से यह यात्रा मनिहार पहुंचेगी जहा जहा यात्रा का सुबह का भोजन एवम दोपहर का विश्राम होगा।दोपहर बाद भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत उमरिया चौकी से होगी। यहां से यात्रा महेश्वर विधानसभा के बलवाड़ा पहुंचेगी।बलवाड़ा के माल्यापुर धाम में राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा होगी।इसके बाद रात्रि विश्राम चोरल में होगा।चोरल से यह यात्रा निमाड़ से मालवा क्षेत्र के इंदौर-उज्जैन की ओर प्रस्थान कर जाएगी।
यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए मार्गदर्शक मंडल,विभिन्न समितियों का गठन होगा
विधानसभा प्रभारी नीलेश रोकड़िया ने बताया कि यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए मार्गदर्शक मंडल,विभिन्न समितियों के समन्वयक, ब्लाक,मंडल,एवं बूथ स्तर तक के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है जिसकी घोषणा बहुत जल्दी की जाएगी।इन समितियों के अलावा कांग्रेस के सभी ब्लाक कांग्रेस,शहर कांग्रेस,युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस, एनएसयूआई,एवम सेवादल आदि सभी संगठन के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता व्यवस्था सम्हालेंगेकांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि इस भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर भारत को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे।