



Mandsaur News ☆
रतलाम मे पुलिस लाईन मे पदस्थ निरीक्षक कि मोटरसाईकल को मल्हारगढ़ में फोर लेन पर तेज गति से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से निरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। निरीक्षक अपनी पुत्री की शादी के लिए छुट्टी लेकर ,(गृह ग्राम बोरखेड़ी इंदौर ) आए हुए थे। और रविवार को ही उनकी पुत्री पहली बार ससुराल से मायके भी आई थी। इस दर्दनाक हादसे से परिवार की खुशिया मातम में बदल गई।

बेटी की शादी के लिए आए थे एक माह की छुट्टी लेकर
जानकारी के अनुसार निरीक्षक आरसी भाटी की पुत्री की शादी हाल ही मे हुई थी। इस शादी के लिए ही एक माह की छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे
जानकारी के अनुसार रविवार शाम 6 बजे के लगभग रतलाम पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक 58 वर्षीय रामचंद्र भाटी महू-नीमच राजमार्ग फोरलेन पर मल्हारगढ़ में पगारिया पेट्रोल पंप के निकट से बाइक(एमपी 14 एनजी 4369) से सड़क पार कर रहे थे।
इसी दौरान फोर लेन पर तेज गति से आ रही कार (एमपी 09 सीएफ 0029) के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल निरीक्षक भाटी को मल्हारगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक जितेंद्र पाटीदार ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्ट्मार्टम कर शव स्वतजनों को सौंपा। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी मनोज रत्नाकर, टीआई राजेंद्र पंवार मौके पर पहुंचे। टीआई पंवार ने बताया की पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
रविवार को वह अपनी मोटरसाईकल से किसी काम से मल्हारगढ़ आए थे। वापस गांव में लौटते समय यह हादसा हो गया। भाटी के इकलौते पुत्र का भी कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया था। उनके एक पोता है। रविवार को ही उनकी पुत्री ससुराल से पहली बार मायके आई थी। इस दुखद घटना ने परिवार में खुशी के माहौल को गम में बदल दिया। एसडीओपी मनोज रत्नाकर ने रतलाम एसपी व एएसपी को घटना की जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार 8 मई को सुबह 9 बजे बोरखेड़ी इंदौर में होगा