हाटपीपल्या द्वारा संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती मनाई गई Dewas News

  1. संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई

 

हाटपीपल्या. रविवार को रजक समाज हाटपीपल्या द्वारा संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती मनाई गई। सर्व प्रथम संत गाडगे महाराज के फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष गब्बूलाल बचनिया, राजेश नेहरनिया के उद्बोधन के बाद, पूजा बचानिया द्वारा समाज को जागृत करने के लिए गीत प्रस्तुत किया गया एवं गाडगे महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उसके बाद कनिष्का मालवीय द्वारा एक कविता सुनाई गई जिसमें स्वच्छता का ध्यान रखें अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखें, संगीता

मालवीय द्वारा समाज को शिक्षित होने के लिए कहा गया। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा गाडगे महाराज के जीवन संदेश स्वच्छ रहो वातावरण स्वच्छ स्खो, शिक्षित बनो, गरीब निश्चय लोगों की सहायता करो अंधविश्वास से दूर रहो। कार्यक्रम में नेवरी से लक्ष्मी नारायण बरेठा एवं राकेश बरेठा, राकेश बचानिया, हरीश बंजारा, प्रकाश बचानिया, सतीश नेहरनिया, राजेश चौहान, संजय चौहान, गोलू गोलावत, ओम प्रकाश गोलावत, कैलाश बचानिया, प्रवीण बचानिया, कमल बचानिया आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]