अब अमेरिका में पढ़ेगा दिहाड़ी मजदूर का बेटा, 2.5 करोड़ की मिली स्कॉलरशिप!

बिहार के फुलवारीशरीफ में गोनपुरा गांव के 17 वर्षीय महादलित छात्र प्रेम कुमार को अमेरिका के प्रतिष्ठित लाफायेट कॉलेज द्वारा स्नातक करने के लिए छात्रवृत्ति मिली है। लाफायेट कॉलेज ने बिहार के छात्र को ग्रेजुएशन करने के लिए 2.5 करोड़ की स्कॉलरशिप दी है। यानी अब अमेरिका में पढ़ेगा पटना के दिहाड़ी मजदूर का बेटा। क्या है इस होनहार लड़के की पूरी कहानी? चलिए हम आपको बताते है।

अमेरिका में पढ़ेगा दिहाड़ी मजदूर का बेटा!

राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ के गोनपुरा गांव का रहने वाला प्रेम कुमार अब अमेरिका जाकर पढ़ाई करेगा। और यह सब संभव हो सका उसकी जीतोड़ मेहनत की बदौलत। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेम कुमार को अमेरिका के लाफायेट कॉलेज ने ग्रेजुएशन करने के लिए 2.5 करोड़ की स्कॉलरशिप दी है।

आपको बता दे, 17 वर्षीय प्रेम के पिता जीतन मांझी दिहाड़ी मजदूर हैं। वंही मां कलावती देवी का करीब दस साल पहले देहांत हो गया था। प्रेम के माता-पिता कभी स्कूल नहीं गए थे लेकिन अब वो अमेरिका जा कर मां-बाप के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करेगा। कॉलेज द्वारा दिए की छात्रवृत्ति की राशि  2.5 करोड़ रुपये है, यानी प्रेम कुमार अमेरिका जाकर बो सपने पूरे करेगा जो आम जनता सिर्फ सपनो में देखा करती है।

आपको बता दे, प्रेम बिहार के महादलित मुसहर समुदाय से आते हैं और अपने परिवार से कॉलेज जाने वाले वो पहले सदस्य होंगे। उनके परिवार में आज तक कोई स्कूल का मुंह तक नहीं देखा। उनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी में आता है और राशन कार्ड धारक है। वर्तमान में प्रेम  शोषित समाधान केंद्र से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं।

ना अच्छा घर ना कोई सुविधा!

प्रेम पांच बहनों में एकलौता भाई है। प्रेम के पास किसी तरह की सुविधा नहीं है. यहां तक कि उसका घर झोपड़ी के जैसा है। लेकिन अब प्रेम इस झोपड़ी से निकलकर अमेरिका के एक बड़े कॉलेज में पढ़ाई करेगा। आपको बता दे, बेटे की इतनी बड़ी कामयाबी पर परिवार बाले फुले नहीं समा रहे है। परिवार में खुशी का माहौल तो वहीं दूसरी ओर उसे बधाई भी मिल रही है।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer