Khandwa news mp में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

*कांग्रेस नेता राहुल गांधी खंडवा जिले

 

🖊️खंडवा से सवांददाता कृष्णा गुप्ता🖊️

कांग्रेस नेता राहुल गांधी खंडवा जिले में तीन दिन रहेंगे

*20 नवम्बर को बुराहनपुर से एंट्री,खंडवा के कुमठी,मोकलगांव और मोरटक्का में विश्राम

खंडवा/मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। बुरहानपुर से होते हुए यात्रा खंडवा,खरगोन और इंदौर से होते हुए यात्रा गुजरात में प्रवेश करेगी। सोमवार को राष्ट्रीय कांग्रेस नेता व यात्रा प्रभारी सुशांत मिश्रा ने रुट का जायजा लिया। खंडवा,खरगोन जिले के नेताओं के साथ इंदौर में भी बैठक ली। खंडवा जिले में 80 किलोमीटर यात्रा का पड़ाव तीन स्थानों पर रहेगा। बताया गया कि 20 नवम्बर को कुमठी 23 को मोकलगांव और 24 नवम्बर को मोरटक्का में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। सोमवार रात में इंदौर में प्रदेश के प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने जिले के प्रभारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के साथ चल रहे 500 भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों के लिए अलग से रात्रि विश्राम वाली जगह पर परिसर बनेगा। जबकि प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए वहीं पर अलग से वाटर प्रूफ डोम लगाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के भोजन व ठहरने की व्यवस्था प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer