



सनावद – भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल की बैठक शाम 6 बजे अध्यक्ष सानू गौसर के निवास पर संपन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि अजा मोर्चा विधानसभा प्रभारी एन.एस. सोलंकी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देना व उनका लाभ अनुसूचित जाति वर्ग को मिले ऐसा प्रयास मोर्चे के पदाधिकारियों को करना है।अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश पाल ने कि उन्होंने कहा कि मोर्चे के अध्यक्ष की सक्रियता से ही संगठन मजबूत बनता है। हमारा दायित्व है कि हम संगठन के अनुरूप कार्य करे।बैठक के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया नवनियुक्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश पाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस अवसर पर अजा मोर्चा नगर मंडल बड़वाह के अध्यक्ष दिनेश कोठिया,आकाश शिंदे,युवराज खांडे,बेड़िया अजा मोर्चा मंडल महामंत्री राहुल पांडे,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन शुभम शर्मा ने किया व आभार अजा मोर्चा नगर मंडल महामंत्री तरुण वर्मा ने माना।