आप ने की झंडा अभियान की शुरुआत Indore news

इंदौर – आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक के निर्देशानुसार झंडा अभियान की शुरुआत की है | आप नेत्री *शैली रणावत* के नेतृत्व में इंदौर विधानसभा पांच वार्ड क्रमांक 37 में झंडा अभियान शुरू किया गया | जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर घर में पहुंचकर लोगों को आप द्वारा दिल्ली और पंजाब सरकार की उपलब्धियों और जनता को दी गई सुविधाओं की जानकारी दी

इस दौरान मोहल्लो में पार्टी का झंडा भी लगाया जा रहा है| झंडा अभियान के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम में मुख्य रूप से आप नेता *डॉ. पियूष जोशी, इंद्रविक्रम जीत सिंह, संजीव वैध,वीरेन्द्र चौहान, जुनैद आलम, काशिफ खान, मनोज यादव, दीपालीसिंह गौड़ ,शुभम बिल्लोरे, कुंवरसिंह राजपूत,कृपाराम माल्या* इत्यादि लोग शामिल हुए।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer