Morena News :-बारूद ब्लास्ट में मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रूपये के चेक वितरित

Morena News:-

अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने चेक वितरित किये

विगत दिवस बानमौर कस्बे में हुये बारूद ब्लास्ट में मृतक परिजनों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर दो-दो लाख रूपये की राशि के चेक रविवार को बानमौर पहुंचकर प्रदान किये।

विदित है कि 20 अक्टूबर को बारूद ब्लास्ट में मृतक परिजनों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दो-दो लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। जिसको अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता सहित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक परिजनों के वारिशों को राशि के चेक प्रदान किये है। जिसमें मृतक 7 वर्षीय विजय प्रजापति के पिता दिलीप प्रजापति, मृतक 22 वर्षीय विशाल के पिता दीपक वाल्मिक और 45 वर्षीय जितेन्द्र गुर्जर की पत्नि रामायणी को 2-2 लाख रूपये के प्रदान किये गये है। वहीं घायलों के लिये 10-10 हजार रूपये प्रदान किये जा रहें है।

घटना के तुरंत बाद कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने राज्य शासन को नियमानुसार पीड़ित परिजनों को राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा था। जिसके तहत यह राशि रविवार को मृतकों के परिजनों को प्रदान कर दी गई है।

#JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Leave a Comment