कर्मचारी नेता श्याम टेकवानी का निधन

रतलाम– कर्मचारी जगत में रतलाम जिले को पहचान स्थापित करने वाले श्याम टेकवानी का निधन हो गया उनके निधन की खबर से कर्मचारी जगत में शोक छा गया। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आजीवन सदस्य रहे श्याम टेकवानी ने जिले के कई वर्षों तक निर्विरोध अध्यक्ष रहते हुए प्रांतीय पदाधिकारी के रूप में भी कर्मचारियों की लड़ाई लड़ी और कर्मचारियों को उनका हक दिलवाया। अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान भगत सिंह कॉलोनी से निकली एवं जवाहर नगर मुक्तिधाम पर पुत्र यशवंत टेकवानी ने मुखाग्नि दी। कर्मचारियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बुधवार को पुराने कलेक्टोरेट स्थित गुलाब चक्कर में शाम 4:00 बजे आदरांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसमें जिले के सभी कर्मचारी संगठन, सामाजिक संगठन व मित्र मंडल श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे श्याम जोशी से संबंध पेंशनर एसोसिएशन के विश्वबंधु जोशी, सुरेश माथुर,इलियास कुरेशी, एमके व्यास, एसएन शोढ़ा, दिनेश भटनागर, राजेश व्यास, जनार्दन व्यास आदि ने श्रद्धांजलि दी।

Leave a Comment