दूध के साथ इन पाउडर का करें सेवन, नसों की कमजोरी दूर करे नस-नस में भरे जान ।

Power for Veins Weakness : नसों की कमजोरी को दूर करने के लिए आप दूध के साथ कई तरह के आयुर्वेदिक हर्ब्स को मिक्स करके ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

नसों की कमजोरी क्या है

नसों की कमजोरी जो सामूहिक रूप से अलग-अलग नर्व डिसऑर्डर को डिफाइंड करते हैं। कुछ लोगों में शरीर के कुछ हिस्सों में नसों की कमजोरी परमानेंट या टेंपरेरी हो सकती है। नसों की कमजोरी के कारण दिमाग, रीढ़ की हड्डी, अलग-अलग नसों और मांसपेशियों के बीच संबंध डैमेज कर सकता है। किसी भी व्यक्ति में नसों की कमजोरी की परेशानी अचानक या धीरे-धीरे पैदा हो सकती है। नसों की कमजोरी शरीर के किसी भी हिस्सों को प्रभावित कर सकती है।

  •   नसों की कमजोरी का कारण
  • नसों में सूजन
  • नर्व सेल्स पर ट्यूमर का विकास होना
  • नसों का डैमेज होना
  • हेल्दी डाइट न लेना और बदलती जीवनशैली
  • रीढ़ की हड्डी पर दवाब
  • तनाव

नसों की कमजोरी के संकेत और लक्षण

  • सुई जैसी चुभन होना
  • दर्द महसूस होना
  • झुनझुनी
  • चिंता और डिप्रेशन
  • कमजोर इम्यूनिटी
  • थकान महसूस होना
  • देखने, स्मेल करने में, स्वाद, सुनने का अनुभव करने की ताकत में कमी
  • मांसपेशियों की कमजोरी
  • चलने के दौरान हाथ पैर कांपना

खान पान में इन चीजों से परहेज करें

  • बासी भोजन न करें।
  • जंक फूड न खाएं।
  • ज्यादा चाय और कॉफी का सेवन न करें।
  • शराब का सेवन कम करें या न ही करें।
  • मैदा और मैदा से बनी चीजें न खाएं।

नसों की मजबूती के लिए क्या खाएं

  • ताजी सब्जियां खाएं।
  • सब्जियों का सूप पिएं।
  • मलाई, पनीर, देसी घी खाएं।
  • ड्राई फ्रूट्स में बादाम, अखरोट खाएं।

सबसे जरूरी बात जो भी खाने-पीने की चीजें खाएं, वो घर की बनी चीजों का सेवन करें।

 

Power for Veins Weakness :

नसों की कमजोरी दूर करने के लिए दूध में मिलाएं ये पाउडर

Power for Veins Weakness : नसें कमजोर होने पर शरीर में कई तरह की परेशानी होने लगती है। मुख्य रूप से इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से नहीं हो पाता है। ऐसे में आपको कई तरह की बीमारियों का भी खतरा होता है।

खानपान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

नसों की कमजोरी या फिर नसें ब्लॉक होने की स्थिति में आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप इसपर फोकस करते हैं, तो आप काफी हद तक अपने नसों की परेशानी को कम कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पाउडर के बारे में बताएंगे, जिसका प्रयोग करके आप अपनी नसों को मजबूत कर सकते हैं।

                    हल्दी पाउडर

दूध में हल्दी पाउडर को मिक्स करके भी लिया जा सकता है। इससे नसों की कमजोरी को दूर करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इसे आप रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध में मिक्स करके ले सकते हैं। यह आपकी कमजोर इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में असरदार साबित हो सकता है।

बादाम का पाउडर

बादाम में प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके नसों की कमजोरी को दूर कर सकते हैं। इससे नसों में होने वाली परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। साथ ही यह हार्ट हेल्थ में भी सुधार कर सकता है। इसे आप नियमित रूप से दूध के साथ ले सकते हैं। इससे आपकी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है

त्रिफला पाउडर !

त्रिफला के चूर्ण का सेवन करने से कमजोर नसों की परेशानी को दूर करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। यह नसों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा जाता है। साथ ही ब्लॉक नसों को खोल सकता है।

अश्वगंधा का पाउडर !

नसों की कमजोरी दूर करने के लिए अश्वगंधा पाउडर का प्रयोग किया जा सकता है। यह एक आयुर्वेदिक हर्ब्स है, जिसकी मदद से नसों में ताकत भर जाती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं, जो आपकी कमजोर नसों को मजबूत बना सकते हैं।

 अर्जुन की छाल का पाउडर !

नसों की कमजोरी को कम करने के लिए अर्जुन के छाल के पाउडर का भी सेवन करना काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इसे गुनगुने पानी में मिक्स करके लिया जा सकता है।

  • Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। Singhamexpress.com की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

Leave a Comment