बाल गिरने और सफ़ेद होने की समस्या से है परेशान तो देखें उपाय ।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए डाइट में ऐसे करें दालचीनी को शामिल

दालचीनी को डाइट में शामिल करना कई तरीकों से फायदेमंद होता है। अगर आपको बाल झड़ने की समस्या है, तो दालचीनी और मेथी दाने से बनने वाली यह ड्रिंक आपकी मदद कर सकती है।

बाल झड़ने की समस्या आजकल काफी बढ़ती जा रही है। कम उम्र के लोगों में भी यह परेशानी देखने को मिल रही है। बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनमें डाइट सही न होना, स्ट्रेस वगरैह शामिल है। हार्मोन्स का इंबैलेंस होना भी इसकी एक वजह हो सकता है। अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय समय से इस पर ध्यान दें।

अगर आपके सिर के बाल झड़ रहे हैं, लेकिन साथ ही अपरलिप्स, ठोड़ी और पीठ पर बाल आ रहे हैं, तो इसके पीछे 5 एल्फा रिडक्टेस हो सकता है। यह एक तरह का एंजाइम है, जो बालों के झड़ने का कारण हो सकता है। इस एंजाइम का बालों के झड़ने से क्या संबंध हैं, और इसे रोकने में दालचीनी कैसे मदद कर सकती है, आइए जानते है

 

बालों के झड़ने का कारण

बालों के झड़ने और पीठ, ठोड़ी व अपरलिप्स पर बालों की ग्रोथ के पीछे 5 एल्फा रिडक्टेस नामक एंजाइम जिम्मेदार हो सकता है। जिसकी वजह से टेस्टोस्टेरोन, डी हाइड्रो टेस्टोस्टेरोन में बदल जाता है। इसकी वजह से स्कैल्प के हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं। हेयर फॉलिकल्स स्कैल्प के सबसे ऊपरी दो लेयर में होते हैं, ये बालों की ग्रोथ का काम करते हैं और जब ये कमजोर या डैमेज हो जाते हैं तो बाल झड़ने लगते हैं। वहीं, इसकी वजह से ठोड़ी, अपरलिप और बैक पर बालों की ग्रोथ बढ़ने लगती है। अगर आप इंसुलिन रेजिस्टेंस हैं, तो 5 एल्फा रिडक्टेस एंजाइम की एक्टिविटी बढ़ जाती है और बाल अधिक झड़ने लगते हैं। इसलिए आपको इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए

सामग्री

दालचीनी- 1 चुटकी

मेथी के बीज- 1/4 टीस्पून

ग्रीन टी बैग- 1

पानी- 200 मि.ली.

विधि

मेथी के बीजों को रातभर भिगो दें।

1 पैन लें।

पैन में पानी डालकर उबालें।

अब इसमें दालचीनी और मेथी के बीज मिलाएं।

आधा होने तक उबालें।

इसे छान लें।

ग्रीन टी बैग डालें और उसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें।

आपकी ड्रिंक तैयार है

दालचीनी वाली ड्रिंक के फायदे

इस ड्रिंक में इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजें इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती हैं।

मेथी के बीजों में अमीनो एसिड होता है, जो कोशिकाओं द्वारा ग्लूकोज के अवशोषण को बढ़ाता है।

दालचीनी में सिनामल्डिहाइड होते हैं। यह भी सेल्स में ग्लूकोज को पहुंचाने में मदद करती है।

ग्रीन टी, ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को सुधारती है।

न्यूट्रिशन की कमी के कारण, आजकल कम उम्र में ही लोगों में सफेद बालों की समस्या देखने को मिल रही है। इसे रोकने के लिए बचपन से ही बच्चों की डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए।

उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन अगर कम उम्र में बाल सफेद हो जाएं, तो ये किसी को पसंद नहीं आता है। सफेद बाल न केवल लुक्स को खराब करते हैं, बल्कि ये शरीर में कई तरह के न्यूट्रिशन्स की कमियों की तरफ भी इशारा करते हैं। बालों के उम्र से पहले सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें स्ट्रेस, खाने में पोषक तत्वों को कमी और अनुवांशिक कारण शामिल हैं। सफेद बालों में मेलेनिन की कमी और पिगमेंटेशन होता है। आजकल, अनियमित जीवनशैली और शरीर तक सही पोषक तत्व न पहुंचने के चलते, बच्चों में भी सफेद बाल देखने को मिल रहे हैं। इससे बचने के लिए बच्चों की डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे समय से पहले उनके बाल सफेद नहीं होंगे।

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए डाइट में आंवला को शामिल करना चाहिए। आंवला एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह सफेद बालों को कम करता है। आप आंवला को पाउडर, फल या फिर जूस के तौर पर ले सकती हैं। इसके जूस को गुनगुने पानी में सुबह खाली पेट लें। इसके अलावा इसे आप तेल में भी मिलाकर लगा सकती हैं।

तिल

काले तिल मेलानिन प्रोड्यूस करने में मदद करता है। बालों और स्किन के कलर के लिए मेलानिन जिम्मेदार होता है। आप इसके तिल या लड्डू खा सकती हैं। इसे आप खाने के बाद मुखवास के तौर पर भी ले सकती हैं। तिल के बीजों को आप रोटी के आटे में भी मिला सकती हैं। तिल के तेल में विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। यह तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और बालों को सफेद होने से रोकता है।

काली किशमिश

काली किशमिश या मुनक्का आयरन का पॉवर हाउर होता है। इसमें विटामिन सी भी अधिक मात्रा में होता है। यह बालों को सही न्यूट्रिशन देता है और मिनरल्स के जल्दी अब्जॉर्बशन में मदद करता है। समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाने और बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए यह फायदेमंद है। रोज सुबह 5 भीगे हुए मुनक्के खाएं।

करी पत्ता

करी पत्ता विटामिन ए, बी, सी और विटामिन बी12 से भरपूर होता है। इसमें आयरन और कैल्शियम भी अधिक मात्रा में होता है। यह बालों को झड़ने और समय से पहले सफेद होने से रोकता है। साथ ही, बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। आप 5-10 करी पत्तों को पानी में भिगाएं और इस पानी को पिएं। आप आंवला- करी पत्ते की चटनी भी बच्चों को दे सकती हैं।

प्याज और करी पत्ता का तेल

घर पर तैयार प्याज और करी पत्ते का तेल भी आपके बालों को काला करने में प्रभावी हो सकता है। इसके लिए 1 कटोरी नारियल तेल लें। इसे कड़ाही में डालकर गर्म करें, इसके बाद इसमें 1 चम्मच प्याज का रस और 10 से 20 करी पत्ते डालें और इसे गर्म करें। जब तेल आधा रह जाए, तो इसे छानकर ठंडा करें और स्टोर करके रख दें। अब इस तेल को आप अपने अनुसार कभी भी बालों पर एप्लाई कर सकते हैं। इससे आपके बाल काले होने में मददगार होंगे।

लेख में बताई गई जानकारी अलग अलग लोगों को स्वस्थ के अनुसार अलग प्रभाव कर सकती हैं इसलिए उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें

Leave a Comment