मंदसौर के पास तोलाखेड़ी में पानी में बहीं 8 महिलाएं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मजदूरी कर लौट रहीं सात महिलाएं कैचमेंट एरिये में बह गई हैं। हादसा कैसे हुआ फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने तीन महिलाओं के शव निकाल लिए हैं। दो महिलाओं की तलाश जारी है। बहाव तेज होने और अंधेरा होने से मुश्किलें आ रही हैं। शामगढ़ पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर है।

जानकारी के मुताबिक घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की है। महिलाएं मजदूरी करके घर लौट रही थीं। हादसे के पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं। स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। एक कारण बताया जा रहा है कि सभी मजदूर महिलाएं चंबल नदी के कैचमेंट एरिये का रपटा पार कर रही थीं। इसी दौरान उनकी एक साथी का पैर फिसला और वो पानी में गिर गई। उसे बचाने की कोशिश में सभी महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गईं। इनके साथ की दो बालिकाएं तैरकर बाहर आ गईं। इधर कुछ का कहना है कि ये सभी नाव से लौट रही थीं, और नदी में नाव पलटने से हादसा हुआ है। हादसे में पांच महिलाएं जो लापता हुई थीं,

हादसे की खबर के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा के ग्राम तोला खेड़ी गांव के पास गांधीसागर के बैकवाटर में 7 बहनों के बहने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। यह संतोष की बात है कि अब तक 2 बहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और शेष की खोज जारी है। मैं लापता बहनों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं। गोताखोर भी घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच रहे हैं। परिवार धैर्य रखे, बहनों को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मैं सतत कलेक्टर, जिला प्रशासन के संपर्क में हूं।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग तोलाखेड़ी गांव के लिए पहुंच

मामले को लेकर मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से चर्चा करते हुए घटना के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने गोताखोर और अन्य व्यवस्थाएं कर महिलाओं को ढूंढने के निर्देश दिए हैं। घटना की जानकारी लगते ही मंत्री सभी कर्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए रवाना हो गए हैं।

 

अपडेट 17/10/2022

तोलाखेड़ी शामगढ़ घटना में पांचवा शव रेस्क्यू दल को मिला

 

रेस्क्यू दल का बचाव कार्य संपन्न

कलेक्टर श्री गौतम सिंह द्वारा बचाया गया कि सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के गांव तोलाखेड़ी गांव में पानी में 5 लोग डूबे थे। जिन को ढूंढने का कार्य कल शाम से ही लगातार जारी था। रेस्क्यू दल ने आज सुबह से फिर ढूंढने का कार्य शुरू किया। पांचवा शव भी रेस्क्यू दल को मिल गया है। अतः रेस्क्यू दल का बचाव कार्य संपन्न हो गया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मृतक के परिवारजनों को चार – चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment